फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गेयटी थियेटर में शिल्प मेला, मुरादाबादी पीतल बनी आकर्षण

Krishan Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 03:12 PM IST

गेयटी थियेटर में आयोजित कारीगरों के कला एवं शिल्प मेले में मुरादाबाद की पारंपरिक पीतल कारीगरी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। पीतल पर की गई बारीक मीनाकारी और आकर्षक डिजाइन इन उत्पादों को खास बना रहे हैं। प्रदर्शनी में कप-प्लेट सेट, सजावटी जानवरों की आकृतियां, वाइन गिलास, पूजा के बर्तन, बतख की आकृतियां, पानी के जग सहित कई तरह के पीतल उत्पाद बिक्री के लिए रखे हैं। इसके अलावा जर्मन सिल्वर और आयरन के शोपीस भी प्रदर्शित किए हैं। इनकी बारीक कारीगरी और आकर्षक रंग संयोजन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। कई लोग इन हस्तनिर्मित वस्तुओं को घर की सजावट के साथ उपहार के तौर पर भी खरीद रहे हैं। कारीगर मोहम्मद आबिद ने बताया कि वह पीतल के सभी सामान को खुद तैयार करते हैं। इनमें मीनाकारी का बारीक काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग हस्तनिर्मित वस्तुओं में काफी रुचि दिखा रहे हैं। फैमको हैंडलूम कोऑपरेटिव सोसायटी की ओर से आयोजित यह मेला 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें नौ कारीगरों ने 12 स्टॉल लगाए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें