फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने भाजपा पर बोला जुबानी हमला, जानें क्या कहा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। शिमला की टुटू सब्जी मंडी का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि भाजपा में पांच गुटों की लड़ाई चल रही है। हर गुट को जगह-जगह प्रदर्शन करने का हाईकमान ने जिम्मा दे रखा है। अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल व अन्य गुट अलग-अलग जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि जब प्रदेश का खजाना लुटा दिया गया तो डबल इंजन की सरकार कहां थी। शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में भाजपा की सरकार में भारी गिरावट दर्ज की गई। हम विस्तृत योजना लाकर इसमें महत्वपूर्ण बदलाव कर चुके हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र को विश्व स्तरीय बना रहे हैं। डाॅक्टर स्टाफ व मरीज अनुपात को सही कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें