हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू शनिवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली पहुंचकर अपने काॅलेज के दिनों की यादों को ताजा किया। मुख्यमंत्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस काॅलेज संजौली से पढ़े हैं। पूर्व छात्र संघ के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री का कॉलेज प्राचार्य भारती भागड़ा और संघ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, नगर निगम मेयर सुरेंद्र चौहान व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कॉलेज सभागार में आयोजित पूर्व छात्र संघ समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दीं।