मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। सीएम अपनी आल्टो कार को खुद चलाकर विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शेर पढ़कर बजट भाषण की शुरूआत की। सीएम के पास वित्त महकमा भी है, इसलिए वह वित्त मंत्री के रूप में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए सुबह 11 बजे भाषण शुरू करेंगे, जो तीन घंटे तक चलेगा। यह बजट पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी वर्ष में प्रस्तुत किया जाएगा, इसलिए स्वाभाविक रूप से बजट पंचायतों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर केंद्रित होगा। सीएम इस बात को पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर केंद्रित होगा।