हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से शुक्रवार को बाल साहित्य उत्सव 2024 का आगाज हुआ। इस दौरान बाल जगत की विख्यात लेखिका रूपा पाई ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में श्रीनिवास जोशी मौजूद रहे। इसमें जिला भर के स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के 25 वर्ष से कम आयु वाले विद्यार्थियों भाग ले रहे हैं। यह उत्सव कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट शिमला के संयुक्त तत्त्वावधान में 24 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ पंकज ललित, कार्टूनिस्ट उदय शंकर, विभाग के सचिव राकेश कंवर और मनजीत शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।