भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से गेयटी थियेटर में कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से शुक्रवार को मीमांसा तृतीया बाल साहित्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कलाकार प्रिया कुरियन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उत्सव के पहले दिन कहानियों पर चर्चा की गई, वहीं विद्यार्थियों ने अपनी कविताएं भी सुनाईं। इसमें सिटी पब्लिक स्कूल शिमला की छात्रा पुष्पेंद्र कुमार मोदगिल ने अपनी खोया खोया सा रहता हूं कविता से से खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा इन्होंने अपनी दूसरी कविता दुनिया भी सुनाई। इस दौरान भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक मनजीत शर्मा भी मौजूद रहे।