फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा ने हर्ष महाजन बनाया राज्यसभा के लिए प्रत्याशी, नामांकन भरा

भाजपा विधायक दल ने गुरुवार को अप्रत्याशित तौर पर हर्ष महाजन को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी दे दिया। महाजन कई दशकों तक कांग्रेस से जुडे़ रहे हैं और वह विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबियों में से एक थे और उनके प्रमुख रणनीतिकार माने जाते थे। महाजन ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र भी भर दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। महाजन ने नामांकन उस वक्त भरा जब सदन में प्रश्नकाल चल रहा था। उनके विधानसभा सचिव के पास नामांकन भरने के दौरान भाजपा विधायक दल के अधिकांश सदस्य भी उपस्थित रहे। इससे वे प्रश्नकाल में उपस्थित नहीं हो पाए। इस बीच कांग्रेस विधायक ही सवाल पूछते रहे। यह उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए पार्टी के बडे़ नेता अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें