फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आईजीएमसी शिमला में अंगदान के बारे में किया जागरूक

Krishan Singh Updated Sat, 03 Aug 2024 06:57 PM IST

आईजीएमसी में स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन ने भारतीय अंगदान दिवस मनाया। अस्पताल के उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण भाटिया, संयुक्त निदेशक ईशा ठाकुर और नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत महाजन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने परिसर से लेकर लक्कड़ बाजार तक लोगों को अंगदान के बारे में जागरूक किया। इससे पूर्व आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्यांशी ने पहला स्थान हासिल पाया। श्रुति ने दूसरा, अवंतिका और आस्था ने तीसरा तथा रुपांजलि ने चौथा स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में अनुप्रिया ने पहला और आरुषि ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत महाजन ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांस मेडल देकर सम्मानित किया। रैली के बाद कमरा नंबर 601 में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक ईशा ठाकुर ने सोटो के कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभी को अंगदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर सोटो के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अभिषेक, नेत्ररोग विभाग अध्यक्ष डॉ. रामलाल शर्मा, यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पंपोश रैना, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. साद रिजवी, डॉ. गोपाल आशीष शर्मा, डॉ. शिवानी महाजन और डॉ. सारिका मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें