फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामपुर में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरुकता अभियान का आयोजन

महिला एवं बाल विकास परियोजना रामपुर के तत्वावधान में ब्लॉक समिति हॉल में पोषण पखवाड़ा के तहत एक दिवसीय जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। यह पखवाड़ा 22 अप्रैल तक पूरे जिले में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत पोषण शपथ के साथ की गई। इसके बाद प्रतिभागियों ने भारत सरकार द्वारा आयोजित वेबकास्ट देखा, जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री ने पोषण के महत्व और सरकारी प्रयासों पर विचार साझा किए। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर ने पोषण पखवाड़ा की औपचारिक शुरुआत करते हुए विभाग की विभिन्न पोषण योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डीएल जोशी ने महिलाओं को एनीमिया से संबंधित जानकारी प्रदान की। वहीं स्वास्थ्य शिक्षिका जनिता राणा ने एचआईवी से जुड़ी जानकारी साझा की। इसके अलावा खंड समन्वयक चंद्र शर्मा ने पोषण ट्रैकर और रीयल टाइम डाटा मॉनिटरिंग पर विस्तार से जानकारी दी। परियोजना पर्यवेक्षक ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई और ग्राउंड लेवल पर क्रियान्वयन के अनुभव साझा किए। सीडीपीओ शशि ठाकुर ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पहले 1000 दिनों की देखभाल के महत्व को समझाना, कुपोषण की रोकथाम में सीएमएएम मॉडल को लागू करना और बच्चों में मोटापे की समस्या से निपटने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें