फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गुरु तेग बहादुर के शहीदी शताब्दी पर निकाला भव्य नगर कीर्तन, गतका के दौरान दिखाए करतब

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सीटीओ चौक पर गतका की प्रस्तुति से हुई। इस दौरान शहीद बाबा दीप सिंह अखाड़ा भटिंडा से आए सिख कलाकारों ने तरह-तरह के करतब दिखाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इसमें चक्कर फेराई, तलवारबाजी, लाठी को घुमाना, सिर पर नारियल को तोड़ना सहित अन्य आत्मरक्षा के करतब दिखाए गए। इसके बाद पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। यह नगर कीर्तन सीटीओ, लोअर बाजार, शेरे पंजाब और मालरोड से होते हुए दोपहर 3:30 बजे रिज मैदान पहुंचेगा। यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर गुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत करेंगे। इसके बाद रिज मैदान पर सजाए दीवान पर बाबा जी का प्रकाश किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें