फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रिज पर 13 टुकड़ियों ने किया भव्य मार्च पास्ट, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की अध्यक्षता

ऐतिहासिक रिज मैदान पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस दाैरान 13 टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट किया। इनमें हिमाचल पुलिस, होमगार्ड व यातायात पुलिस की टुकड़ी भी शामिल रही। एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड के साथ हिमाचल पुलिस और गृह रक्षक बैंड भी मार्च पास्ट का हिस्सा रहे। इसके बाद रिज पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचली संस्कृति की खास झलक दिखी। राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किन्नौरी नृत्य प्रस्तुत किया। कोटशेरा महाविद्यालय के विद्यार्थी हिमाचली नाटी प्रस्तुत की। शोघी के नृत्य कला केंद्र की टीम गिद्दा पेश किया। डाइट शामलाघाट के विद्यार्थियों ने नाटी प्रस्तुत की। छोटा शिमला के संभोता तिब्बती विद्यालय के छात्र याक नृत्य किया। जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय के विद्यार्थी देशभक्ति गायन किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें