फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिमला में बेकाबू ट्रक ने दो दर्जन गाड़ियों को मारी टक्कर, आठ लोगों को आईं चोटें

Mon, 25 Jul 2022 05:06 PM IST
Krishan Singh वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के भट्टाकुफर में सोमवार को एक बेकाबू ट्रक ने एक के बाद दो दर्जन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक विक्की चौहान समेत करीब आठ लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना ढली से पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने के बाद सेब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गाड़ियों से टकरा गया। हादसे में लोक गायक विक्की चौहान और उनके परिवार को भी चोटें आई हैं। सभी आठ घायलों को आईजीएमसी शिमला में प्राथमिक उपचार दिया गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें