शिमला के ठियोग में बस अड्डे का पुराना भवन गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कुछ और लोगों के भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि प्रशासन की तरफ से इस भवन को पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका था, फिर भी इसे खाली नहीं किया गया।