हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "...(2024 के राज्यसभा चुनाव के दौरान)यहां पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भविष्यवक्ता बनकर आए थे। उन्होंने 3000 प्रत्याशियों से इस्तीफा भी करवा दिया... उन्होंने(जयराम ठाकुर) यही कहा था कि अब हमारी सरकार बनने वाली है और हिमाचल प्रदेश की प्रबुद्ध जनता व देवी-देवताओं ने फिर से कांग्रेस पार्टी को '40' पर ला दिया है। इतिहास में ऐसा कम देखने को मिलता है कि जब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कहने पर आजाद प्रत्याशी इस्तीफा देते हैं और फिर वे दोबारा चुनकर नहीं आते हैं... भाजपा की सरकार जब प्रदेश में रही तो उन्हें, हमारी सरकार को जितना पैसा मिला उससे 50 हजार करोड़ रुपये ज्यादा मिले। जिसे वित्तीय अनुशासन के तहत खर्च किया जाना चाहिए था... उन्होंने प्रदेश की संपदा को लुटाया... कोई सुशासन के काम हुए ही नहीं और आज वे(भाजपा) हम पर आरोप लगा रहे हैं कि धारा 118 में परिवर्तन किया जा रहा है। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि धारा 118 की बुनियादी संरचना में कोई परिवर्तन नहीं किया जा रहा है..."