फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: खाई में गिरी तेज रफ्तार स्कूटी, दो घायल, हादसा सीसीटीवी में कैद

Tue, 09 Feb 2021 05:07 PM IST
Krishan Singh वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के शीतला माता पुल के पास एक स्कूटी हादसे का शिकार हो गई। स्कूटी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार पिता और पुत्र घायल हुए हैं। दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि दोनों सुरक्षित हैं। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों की पहचान 30 वर्षीय गंगा राम पुत्र लाल देव निवासी छत्तीसगढ़ और उनका 11 साल के बेटे के रूप में हुई है। हादसे की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें