हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के सराहां में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हुआ। राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने परेड का भी निरीक्षण किया। राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिमाचल पुलिस की 14 टुकड़ियां शामिल हुईं। बारिश के बीच पुलिस, होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनएसएस, एनसीसी की टुकड़ियों ने भी परेड में हिस्सा लिया। 14 टुकड़ियों में 392 जवानों ने परेड में भाग लिया। शिमला के गेयटी थियेटर में विद्यार्थियों की ओर से हिमाचली नाटी(लोकनृत्य व गायन) की शानदार प्रस्तुति दी गई।