फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब है भाई: बीड़ी पीने के दौरान राजस्थान के इस अस्पताल में लगी थी आग...और तो और एक महिला भी जलकर मर गई, Video

Wed, 20 Nov 2024 06:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

राजस्थान में जोधपुर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मथुरादास माथुर में एक महिला की जल जाने से मौत हो गई। यह महिला अस्पताल में इसी महीने की छह तारीख से भर्ती हुई थी। अस्पताल के वार्ड में इलाज चल रहा था। इसी दौरान दो दिन पहले ऑक्सीजन मास्क में आग लग जाने के कारण महिला का चेहरा और गला हाथ सहित 30 प्रतिशत तक जल गई। इसके बाद महिला को अस्पताल के बर्न आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा मौत का कारण अधिक जल जाना और गले के पास सांस नली के डैमेज होने का बताया जा रहा है।

दो-तीन दिन पहले महिला जिस वार्ड में भर्ती थी, रात करीब दो बजे उसके ऑक्सीजन मास्क में आग लग गई। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण वहां आग लगी और ऑक्सीजन मास्क में आग को पकड़ लिया। इसके बाद महिला का चेहरा झुलस गया, जब घटना हुई वह सो रहे थे। जब महिला के चिल्लाने की आवाज आई तो वह उठे और महिला को बचाया। महिला को बचाने में एक वार्ड बॉय ने भी उनकी सहायता की, इसके साथ ही परिवार ने बताया कि घटना के दो दिन पहले भी उन्हें शॉर्ट सर्किट से करंट आया था।

वहीं, अस्पताल प्रशासन शॉर्ट सर्किट की बात को नकार रहा है। अस्पताल के अधीक्षक नवीन किशोरिया ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पाया गया है कि परिवार के सदस्य द्वारा वार्ड में बीड़ी पीने के कारण वहां आग लग गई और ऑक्सीजन मार्क्स ने आग पकड़ ली। इसके साथ ही अब अस्पताल ने मेडिकल कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मृतक के परिवार पर ही कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। अस्पताल द्वारा मृतक के पति के ऊपर अब मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

इस पूरी घटनाक्रम में आग लगने के कारणों में विरोधाभास सामने आया है जिसमें परिवार और अस्पताल दोनों में आग लगने के कारणों पर अलग-अलग बात कही। इसके साथ ही अधीक्षक नवीन किशोरिया का कहना है कि कमेटी में जांच करते हुए पाया है की वार्ड के डस्टबिन में बीड़ी के कुछ जले हुए टुकड़े मिले हैं और सीसीटीवी में भी ऐसा ही सामने आया है। लेकिन जब अधीक्षक को सीसीटीवी फुटेज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आईसीयू में कोई सीसीटीवी नहीं लगे हैं। लेकिन बाहर लगे सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध पाया गया है। ऐसे में पूरी घटनाक्रम पर कई सवाल खड़े होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें