फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू: जल्द सूरत-मुंबई तक विस्तार की तैयारी, MP रावत-जोशी ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 16 Feb 2026 07:19 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

मेवाड़ को आधुनिक रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात देते हुए उदयपुरसिटी–अहमदाबाद असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ आज उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से किया गया। उद्घाटन अवसर पर उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति रही।
 
उद्घाटन स्पेशल की समय-सारिणी
उद्घाटन स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 09663 दोपहर 12:30 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर शाम 5:15 बजे अहमदाबाद के असारवा स्टेशन पहुंची। नियमित संचालन 18 फरवरी से गाड़ी संख्या 26963/26964 के रूप में सप्ताह में छह दिन, मंगलवार को छोड़कर, किया जाएगा। इस नई सेवा से उदयपुर और गुजरात के बीच यात्रा समय कम होने की उम्मीद जताई गई है।
 
विस्तार की योजना और भविष्य की संभावनाएं
उद्घाटन अवसर पर सांसदों ने कहा कि आने वाले समय में इस वंदे भारत ट्रेन को सूरत तक बढ़ाने की योजना है। डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्य पूरे होने के बाद इसी रूट पर उदयपुर से मुंबई तक भी ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।
 
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि भविष्य में यह वंदे भारत चित्तौड़गढ़ से संचालित होगी और सूरत तक सीधा कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट का विस्तार कार्य पूरा होने के बाद उसकी नई तस्वीर सामने आएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के प्रवासी नागरिक दुबई के लिए सीधी उड़ान की मांग कर रहे हैं और पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान दुबई के लिए शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

पढ़ें- Ajmer News: AVVNL के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वर्क ऑर्डर के बदले मांगी थी घूस
 
निर्धारित ठहराव और कोच संरचना
यह वंदे भारत ट्रेन उदयपुर के जावर स्टेशन, डूंगरपुर और गुजरात के हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। उद्घाटन यात्रा में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को भी यात्रा कराई गई।
 
नियमित सेवा में ट्रेन में 7 एसी चेयर कार (CC) और 1 एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार (EC) कोच रहेंगे। किराया विवरण के अनुसार उदयपुर से असारवा तक सीसी श्रेणी का किराया 900 रुपये और ईसी श्रेणी का किराया 1690 रुपये रहेगा। वहीं असारवा से उदयपुर तक सीसी श्रेणी का किराया 1065 रुपये और ईसी श्रेणी का किराया 1875 रुपये निर्धारित किया गया है। असारवा से उदयपुर आने वाली ईसी श्रेणी में डिनर शामिल होने के कारण किराया अधिक रखा गया है।
 
क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा
नई रेल सेवा से मेवाड़ और गुजरात के बीच संपर्क मजबूत होगा। व्यापार, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्र को इससे बढ़ावा मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई है। उदयपुर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान अजमेर-उदयपुर रेलवे मंडल के डीआरएम ने भी इस सेवा को क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें