फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: पार्किंग से शुरू, लाठी तक पहुंची बात, सड़क पर भिड़े महिला चालक और दुकानदार; VIDEO वायरल

Sat, 11 Apr 2026 12:50 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

उदयपुर के मशहूर पर्यटक स्थल गणगौर घाट से एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। पिंक ऑटो की महिला चालक और एक चाय दुकानदार के बीच पार्किंग को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों के बीच काफी देर तक डंडों से मारपीट होती रही। इसी दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी तरह दोनों को अलग किया गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे शहर में यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया है।

दुकानदार की आपत्ति के बाद बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, महिला ऑटो चालक ने अपना वाहन एक खास जगह खड़ा किया। दुकानदार ने इस पर आपत्ति जताई और दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया। आरोप है कि दुकानदार ने महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे महिला का गुस्सा भड़क उठा। बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने डंडा उठाया और दुकानदार पर वार कर दिया। इसके बाद दुकानदार भी दुकान के अंदर से डंडा लेकर आया और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। 

ये भी पढ़ें-  बाल विवाह रोकने के लिए सख्त तैयारी, कंट्रोल रूम स्थापित, सूचना देने पर 5100 रुपये इनाम

मौके पर मौजूद एक युवक ने पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। फिलहाल, पुलिस में कोई शिकायत नहीं कराई गई है। घटना ने उदयपुर के इस प्रमुख पर्यटन स्थल की छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें