फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: ठंडी हवाओं ने जमाया कहर, लेकसिटी में 12 डिग्री गिरा पारा, गोगुन्दा सबसे ठंडा

Sat, 24 Jan 2026 10:16 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

लेकसिटी उदयपुर में अचानक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात के तापमान में कुल 12 डिग्री की कमी आई है। शुक्रवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम 14.4 डिग्री था, जबकि शनिवार को क्रमशः अधिकतम 19.2 और न्यूनतम 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

-7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड
जिले के गोगुन्दा क्षेत्र को इस समय सबसे ठंडा इलाका माना जा रहा है। हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंचकर -5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि कुछ स्थानों पर -7 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड हुआ।

ये भी पढ़ें: पिंडवाड़ा में विभिन्न स्थानों से चुराई गई आठ मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

मावठ की बारिश के आसार
दिनभर चलती ठंडी हवाओं के चलते उदयपुरवासियों को कड़ाके की ठंड का अनुभव हुआ। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आने वाले दिनों में जिले में मावठ की बारिश के आसार हैं, इसलिए इस सप्ताह सर्दी से राहत मिलने की संभावना कम है। लगातार ठंडी हवाओं के कारण आमजन दिनभर ठिठुरते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें