फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar News: बीएसएफ भर्ती में मधुमक्खियों का हमला, 60 अभ्यर्थी हुए घायल, 20 से अधिक पहुंचे अस्पताल

Fri, 26 Dec 2025 04:18 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की भर्ती प्रक्रिया में शामिल युवाओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में करीब 60 अभ्यर्थी डंक मारने से घायल हो गए, जिनमें से दो दर्जन से अधिक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

घटना 48वीं बटालियन BSF कैंप ग्राउंड में सुबह करीब 10 बजे हुई, जब भर्ती का पहला बैच रनिंग टेस्ट दे रहा था। पहले बैच में शामिल करीब 100 अभ्यर्थी दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान कैंप में पेड़ों पर बने मधुमक्खियों के छत्तों से झुंड उड़कर ग्राउंड में आ गया और दौड़ते युवाओं पर टूट पड़ा।

हमले से अभ्यर्थी घबराकर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियां पीछा करती रहीं। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद BSF अधिकारियों ने तुरंत स्थिति संभाली और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- उदयपुर में चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म: बर्थडे पार्टी के बाद सहकर्मियों ने की दरिंदगी, वारदात डैशकैम में कैद

बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, भर्ती का यह पहला दिन था और कुल करीब 700 अभ्यर्थी पहुंचे थे। हादसे के बाद प्रभावित बैच की रनिंग टेस्ट की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें