फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: शिकार की तलाश में होटल में घुसा तेंदुआ, पिंजरे में बंद कुत्ते को शिकार बनाने की कोशिश की

Mon, 13 Jan 2025 11:40 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

माउंट आबू के आबूरोड मार्ग पर स्थित होटल राइजिंग सन में बीती रात एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ शिकार की तलाश में था और उसने होटल परिसर में करीब डेढ़ मिनट बिताया। इस दौरान उसने पिंजरे में बंद कुत्ते को शिकार बनाने की कोशिश की और पिंजरे को खोलने के लिए आसपास कई बार चक्कर लगाए, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद तेंदुआ वहां से चला गया।

पिछले चार दिनों में यह होटल राइजिंग सन में तेंदुए की दूसरी मूवमेंट थी। होटल संचालक और वन्यजीव प्रेमी अनिल माथुर ने बताया कि तेंदुआ पिंजरे के पास पहुंचा और पंजों से पिंजरे को खोलने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें नाकाम रहा। इसके बाद वह कुछ समय बाद फिर वापस आया और दूसरी तरफ से पिंजरे को खोलने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी वह सफल नहीं हो सका। यह पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

माथुर ने बताया कि जंगली जानवरों के प्राकृतिक आवासों में खाद्य सामग्री की कमी के कारण वे आबादी वाले क्षेत्रों में आ जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में जंगली जानवरों, खासकर तेंदुओं को फास्ट फूड और अन्य प्रकार के भोजन बहुत आकर्षित कर रहे हैं, जिसके कारण वे होटलों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विचरण करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें