फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: विधिक चेतना समिति की बैठक, जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ अधिक आयोजन करने पर दिया जोर

Fri, 13 Sep 2024 12:09 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सिरोही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रामदेव सांदू की अध्यक्षता में आयोजित विधिक चेतना समिति की त्रैमासिक बैठक में विधिक चेतना समिति द्वारा सिरोही जिले में चलाए जा रहे विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्राधिकरण व विभिन्न तालुकाओं द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर की ओर से निर्धारित एक्शन प्लान के अनुरूप अधिकाधिक संख्या में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने एवं उनका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सदस्यों का कहना था कि आमजन के लिए होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन शहरी क्षेत्रों के अतिरिक्त दूरदराज के ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में भी किए जाने की आवश्यकता है। इसके बाद ही इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के उत्साहजनक नतीजे सामने आएंगे तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सकेगा। एक्शन प्लान में दिए गए विषयों के साथ-साथ सिरोही जिले में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों बाल-विवाह, मृत्युभोज, दहेज तथा बालश्रम एवं सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
करने की मांग की गई। 

कार्यक्रम में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं विधिक जागरूकता लाने के लिए विभिन्न विधिक सेवा कार्यक्रमों लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के संबंध में समाज में जागरूकता के लिए  मोबाइल वैन, सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्टर एवं वीडियो प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया। समिति द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रमों में नियुक्त अधिकारीगण, अधिवक्तागण, पीएलवीगण व अन्य हितधारकों की सक्रिय भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया और विधिक जागरूकता कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग व अन्य सरकारी विभागों, विशेषकर महिला एवं बाल-विकास, महिला अधिकारिता विभाग, स्थानीय प्रशासन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विधिक जागरूकता कार्यक्रमों व विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को देने तथा पात्र लोगों को योजनाओं द्वारा लाभान्वित करने के प्रयास किए जाने का संकल्प लिया गया। 

बैठक में सिरोही जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष पूरणसिंह देवड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, जिला सूचना एवं जनसपंर्क अधिकारी धीरज दवे, व भैरूपालसिंह बालावत, कैशालचन्द्र नामा, सीमा खत्री, शशिकला मरड़िया एवं गोविंद राणा मौजूद रहे। सिरोही। विधिक सेवा समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों के बारे में चर्चा की गई।   विधिक सेवा समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों के बारे में चर्चा की गई।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें