फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi Crime News: एटीएम में पट्टी लगाकर रुपये उड़ाने का प्रयास, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Updated Mon, 25 Aug 2025 07:45 PM IST

आबूरोड शहर पुलिस ने एटीएम में नकबजनी की कोशिश का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एटीएम से रुपए निकलने वाले स्थान पर पट्टी लगाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश करते थे। थानाधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशिष सिंह उर्फ कल्लू सिंह चौहान फतेहपुर (यूपी) और प्रदीप कुमार उर्फ मोनू (यूपी) के रूप में हुई है। कार्रवाई में एएसआई श्रवण सिंह, कांस्टेबल कैलाश, संतोष कुमार और प्रवीण सिंह शामिल रहे।

पढ़ें; चोरी के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे हुई गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2025 की शाम करीब 6.12 बजे आईसीआईसीआई बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक सारस्वत ने रिपोर्ट दी थी कि आबूरोड स्थित एटीएम में दो युवक चोरी की नियत से घुसे हैं। सीसीटीवी फुटेज में वे रुपए निकलने वाले स्लॉट पर पट्टी लगाकर मशीन से छेड़छाड़ करते नजर आए। इसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि उन्होंने और कहां-कहां इस तरह की वारदातें की हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी रोहिड़ा पुलिस ने माधव यूनिवर्सिटी के बाहर लगे एटीएम पर इसी तरह की कार्रवाई की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें