फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: 551 फीट लंबी ध्वजा लेकर आबूरोड से 150 श्रद्धालुओं का जत्था रामदेवरा के लिए रवाना, देखें वीडियो

Wed, 21 Aug 2024 04:20 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सिरोही में बाबा रामदेव सेवा संघ मातादेवी, खडात के तत्वावधान में बुधवार को 150 पदयात्रियों का जत्था आबूरोड से रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। पदयात्री रामदेवरा की 381 किलोमीटर की दूरी 12 दिनों में तय करेंगे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। आबूरोड से रामदेवरा के लिए यह पदयात्रा बुधवार सुबह 9.30 बजे सातपुर स्थित बाबा रामदेव मंदिर से रवाना हुई। इससे पूर्व इनके द्वारा मंदिर परिसर में बाबा की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। मंदिर से रवाना हुई यह पद यात्रा केसरगंज, पारसीचाल, मुख्य बाजार, रोडवेज बस स्टैंड, तरतोली, खड़ात होते हुए जोधपुर के लिए रवाना हुई। यह यात्रा ये 12 दिन में रामदेवरा पहुंचेगी। शहरवासियों द्वारा यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। आबूरोड नगर पालिका पार्षद रमेश वैष्णव, शरीफ रंगरेज, महेंद्र मराडिया कमलेश लखारा, जितेंद्र लखारा, अनिल लखारा, ओम लखारा, किशन लखारा, पंकज लखारा एवं भरत लखारा ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें