फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: राजधानी एक्सप्रेस से पर्स चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, फालना स्टेशन पर दिया था वारदात को अंजाम

Sat, 18 Jan 2025 08:28 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

आबूरोड रेलवे पुलिस द्वारा 6 माह पूर्व फालना स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से लेडिज पर्स चोरी करने के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से चुराए गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को रेलवे कोर्ट जोधपुर में पेश कर अग्रिम जांच एवं कार्रवाई के लिए रिमांड मांगा जाएगा।

आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान की अगुवाई में टीम द्वारा ईश्वर वैष्णव पुत्र जेठूदास, फारूख पुत्र कमरूद्वीन सिलावट एवं मोहम्मद अकील पुत्र लाल मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से चुराए गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी है। उन्हें शनिवार को रेलवे कोर्ट जोधपुर में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। इस मामले की जांच आबूरोड रेलवे पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल मंशाराम को सौंपी गई हैं। आरोपी ईश्वर वैष्णव के खिलाफ पूर्व में चोरी एवं शांतिभंग के 2-2  मामले दर्ज है, जबकि, आरोपी फारूख 1 बार व जीआरपी थाना जोधपुर पर भी 1 बार शांतिभग के आरोप में गिरफ्तार हो चुके है।

आरोपियों ने पर्स में रखे 12 हजार की नकदी, मोबाइल एवं सोने के कंगन चुराए थे
पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा गत साल 4 जून 2024 को फालना स्टेशन पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के ए-4 से लेडिज पर्स में रखे मोबाइल, 12 हजार रुपए की नकदी व सोने के कंगन चुराए थे। आरोपियों ने नशे की आदत को अंजाम देने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में गांधीधाम, गुजरात निवासी परिवादी अमितभाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि उसकी पत्नि रीयाबेन 3 जून 2024 को नई दिल्ली से पालनपुर के लिए ए-4 कोच में सीट संख्या 6 पर यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान उसकी पत्नि ने अपना लेडिज पर्स मय एक मोबाइल व नकदी 12 हजार रूपये तथा सोने के कंगन नींद का फायदा उठाकर ले गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें