फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: सर्दी का सितम जारी, शेखावाटी में तापमान 1 डिग्री, धूप में भी नहीं मिली राहत

Sun, 28 Dec 2025 11:47 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

राज्य में उत्तरी हवाओं के सक्रिय रहने के कारण कड़ाके की सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। राज्य के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल शेखावाटी अंचल में तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। शनिवार को शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह के समय कई स्थानों पर बर्फ जमने जैसी स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल इस तीव्र सर्दी से लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है और वर्ष के शेष दिनों में तापमान इसी के आसपास बने रहने के आसार हैं। शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 2.5 डिग्री कम है। इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन देर रात मौसम साफ होने और उत्तरी हवाओं के चलने से तापमान में तेज गिरावट आई। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए शेखावाटी के झुंझुनू, सीकर और चूरू जिलों में शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ-साथ दोपहर में धूप रहने के बावजूद ठंड का तीखा एहसास बना रहेगा।

पढ़ें: अरावली बचाओ के नारों से गूंजा अलवर, कांग्रेस ने जताया आक्रोश; सरकार पर पहाड़ बेचने का लगाया आरोप जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। केवल कोटा संभाग में कोहरे की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन तक कई स्थानों पर शीत लहर का असर रहेगा। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला कुछ समय के लिए थम सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें