फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Shyam Darbar Sikar: हरियाली एकादशी पर तुलसी के पत्तों से सजा बाबा श्याम का दरबार, देखें वीडियो

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Updated Fri, 16 Aug 2024 10:00 PM IST

सीकर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को हरियाली एकादशी का त्योहार पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सीकर के प्रमुख धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी में बाबा श्याम का हरियाली एकादशी के अवसर पर तुलसी के पत्तों से विशेष श्रृंगार किया गया। खाटूश्यामजी कस्बे के प्रसिद्ध बाबा श्याम के शुक्ल पक्ष के एकादशी को बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला प्रारंभ हुआ। शुक्ल पक्ष की पुत्रदा हरियाली एकादशी पर बाबा श्याम का मनमोहक आकर्षक तुलसी की पत्तियों से हरा श्रृंगार किया गया। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने बाबा श्याम को विशेष मनमोहक सजाया गया है। देर रात्रि से ही श्रद्धालु बाबा श्याम के दीदार के लिए कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दीदार कर अपने घर परिवार और व्यापार की खुशहाली की मंगल कामनाएं कर रहे हैं। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें