फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: थार ने कोचिंग स्टूडेंट को टक्कर मारी, भागने के लिए तोड़ दिया बिजली का खंभा, वारदात CCTV में कैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Updated Thu, 09 Jan 2025 08:42 AM IST

सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक कोचिंग स्टूडेंट को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब छात्र पैदल कोचिंग जा रहे थे। टक्कर के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया और जाते-जाते एक बिजली का पोल भी तोड़ दिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
 
कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर वीरेंद्र ढाका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि हरियाणा नंबर की थार गाड़ी (HR 26 FQ 6796) ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्टूडेंट अंकित पुत्र बलवान के पैर पर चढ़ा दी। घटना के बाद घायल अंकित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गाड़ी चालक ने भागने के दौरान बिजली का पोल भी तोड़ दिया।

सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि थार गाड़ी ने पीछे से आकर अंकित को टक्कर मारी, जिससे उसका पैर गाड़ी के टायर के नीचे आ गया। आसपास मौजूद स्टूडेंट्स ने तुरंत अंकित को उठाया। इसके बाद गाड़ी चालक तेजी से गाड़ी पीछे कर फरार हो गया। उद्योग नगर थाने के एसएचओ सुरेंद्र देगड़ा ने बताया कि गाड़ी का नंबर ट्रेस कर लिया गया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गाड़ी और आरोपी चालक को जब्त कर लिया जाएगा।

कोचिंग हब में सुरक्षा की कमी
घटना पिपराली रोड की है, जहां बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर संचालित होते हैं। यहां रोजाना हजारों स्टूडेंट्स आते-जाते हैं। यदि गाड़ी की रफ्तार और तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

किराए पर गाड़ियों का दुरुपयोग
सीकर में किराए पर गाड़ियां देने वाले सेंटरों का भी दुरुपयोग हो रहा है। कई बार नाबालिग लड़कों को गाड़ियां किराए पर दी जाती हैं। इससे पहले भी रेंटेड गाड़ियों से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें