फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: ईसरदा बांध पर क्रेशर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, 23 घंटे बाद मुआवजे पर बनी सहमति

Fri, 12 Sep 2025 07:50 AM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

जिले के ईसरदा बांध पर बुधवार शाम हुए हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। बांध पर कार्यरत ओम इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के क्रेशर में सफाई के दौरान मजदूर रामविलास उसमें फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑपरेटर ने गलती से क्रेशर चालू कर दिया था।

हादसे के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव लेने से इंकार कर दिया। लगभग 23 घंटे के गतिरोध और प्रशासन, परिजनों और कंपनी प्रबंधन के बीच लगातार वार्ता के बाद समझौता हो पाया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: धौलपुर रिश्वतकांड की आंच दौसा तक, नगर परिषद कमिश्नर के आवास पर एसीबी की छापेमारी; मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार परिजनों ने प्रारंभ में 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग रखी थी। लंबे समय तक चली बातचीत के बाद आखिरकार कंपनी और परिजनों के बीच समझौता हुआ। समझौते के तहत कंपनी ने 15 लाख रुपये नकद मुआवजा देने और मृतक के बच्चों के पांच साल तक पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाने पर सहमति जताई। समझौता होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें