फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: अश्लील हरकत करने पर महिला ने शराबी युवक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 02 Oct 2025 10:40 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

पुराने शहर के खंडार बस स्टैंड पर एक मनचले की हरकतें उस पर भारी पड़ गईं। मनचले की हरकतों से परेशान होकर महिला ने युवक की जमकर धुलाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जिसमें महिला युवक को पीटती हुई साफ दिखाई दे रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला बालेर से अपने दो बच्चों के साथ एक प्राइवेट बस में सवार होकर सवाई माधोपुर आई थी, जहां उसका पति उसे लेने आने वाला था। बालेर से बस में बैठते ही एक शराबी युवक महिला के पीछे पड़ गया और रास्तेभर अश्लील हरकतें करता रहा।

ये भी पढ़ें: Kota News: कोटा के इस इलाके में पैरों तले रौंदा जाता है रावण, बीते 150 साल से चली आ रही है परंपरा

सवाई माधोपुर पहुंचने पर महिला का गुस्सा फूट पड़ा। उसने पहले अपने बच्चों को बस से नीचे उतारा और फिर युवक की जमकर पिटाई कर दी। करीब 10 से 15 मिनट तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस बीच मौका मिलते ही युवक वहां से भाग खड़ा हुआ।

कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर अब तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें