फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: दिल्ली-जयपुर हाईवे में ड्राइवर को आई झपकी, ट्रेलर में जा घुसी बस; भीषण हादसे में दो की मौत

Thu, 09 Apr 2026 04:24 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया। कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के सामने बने पुल पर मकराना से हरिद्वार जा रही एक निजी यात्री बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पूरा अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घायलों की हालत नाजुक
पुलिस अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हादसे की सूचना मिली और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टक्कर के बाद बस के भीतर चीख-पुकार मच गई और कई यात्री अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस बल ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद सभी फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करा लिया गया है।

ये भी पढ़ें-  जेजेएम घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल दिल्ली से गिरफ्तार

झपकी लगने से बस अनियंत्रित हुई
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि चालक की आंख लगने से बस अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। ट्रेलर को जब्त कर फरार चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिन्हें बाद में पुलिस ने सुचारु किया।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें