फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: दीपावली पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बांटी खुशियां, झुग्गी बस्तियों के बच्चों संग मनाया त्योहार

Mon, 20 Oct 2025 08:23 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

कोटा दौरे पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीपावली से एक दिन पहले गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। आर.के. पुरम क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों से मुलाकात कर उन्होंने बच्चों को नए कपड़े, मिठाई और पटाखे भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर भी खुशियां झलक उठीं।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी: राजस्थान में 40 हजार करोड़ का व्यापार, पिछले साल के मुकाबले 25 % ज्यादा की खरीददारी; बाजार रहे गुलजार

स्पीकर बिरला ने कहा कि दीपावली खुशियों और समृद्धि का पर्व है। जब हमारी वजह से किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान आती है, तभी दीपावली का असली अर्थ पूरा होता है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने उन परिवारों तक पहुंचकर सहयोग किया जो हाल ही में आई आपदा और बाढ़ से प्रभावित हुए थे।

देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बिरला ने कहा कि यह पर्व एकता और समृद्धि का प्रतीक है। आज देश विकास की राह पर एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है, और हमें इस दिशा में मिलकर प्रयास करते रहना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें