रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को कम करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 09817/09818 कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 01-01 ट्रिप संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर एवं सतना हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
ये रहेगा ट्रेन का समय
गाड़ी संख्या 09817 कोटा से दानापुर स्पेशल ट्रेन शनिवार को दिनांक 09 अगस्त 2025 को कोटा स्टेशन से रात 21ः25 बजे प्रस्थान कर मार्ग के प्रमुख स्टशनों गुना मध्यरात 00ः15 पहुंचकर 00ः25 बजे रवाना होगी, सागर 03ः30 पहुंचकर 03ः35 बजे पर रवाना, कटनी सुबह 06ः05 पहुंचकर 06ः15 बजे रावाना, सतना (07ः25 पहुंचकर 07ः30 रवाना, प्रयागराज छिवकी 11ः35 पहुंचकर 11ः40 बजे होते हुए अगले दिन रविवार को सायं 18ः30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से कोटा स्पेशल ट्रेन रविवार को दिनांक 10 अगस्त 2025 को दानापुर स्टेशन से रात 21ः15 बजे प्रस्थान कर मार्ग के प्रमुख स्टशनों प्रयागराज छिवकी सुबह बजे 05ः45 बजे पहुंचकर 05ः50 बजे रवाना, सतना 09ः00 बजे पहुंचकर 09ः05 रवाना, कटनी 10ः15 बजे पहुुंचकर 10ः25 बजे रवाना, सागर दोपहर 13ः50 बजे पहुंचकर 13ः55, गुना शाम 19ः10 पहुंचकर 19ः20 बजे रवाना होकर हुए अगले दिन सोमवार को रात 22ः25 बजे कोटा पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें- थियेटर में कन्हैयालाल की आत्मा के लिए खाली रखी सीट, बेटे ने जनता से की भावुक अपील
यहां रहेगा ट्रेन का हाॅल्ट
रेलवे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन दोनों दिशाओं में बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।