फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: पति करता था मारपीट, पत्नी ने साथियों संग मिलकर कर दी हत्या; पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

Sun, 03 May 2026 06:25 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

राजस्थान के कोटा जिले में एक मकान के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिले व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी दीपिका और उसके दो साथियों देवेश शर्मा और विष्णु सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शहर के आर के पुरम थाना इलाके की है।
 
पिता के संदेह ने खोला मामला
शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 1 मई को आवली क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला था। उस समय अंतिम संस्कार की तैयारी भी चल रही थी, लेकिन मृतक मनोज शर्मा के पिता ने पुलिस को सूचना देकर हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
 
पूछताछ में सामने आई पूरी साजिश
जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले मृतक की पत्नी दीपिका को हिरासत में लिया। लगातार पूछताछ के बाद उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार दीपिका ने अपने दो साथियों देवेश शर्मा और विष्णु सिंह के साथ मिलकर अपने पति मनोज शर्मा की गला घोंटकर हत्या की थी।
 
घरेलू विवाद और रिश्तों ने लिया खतरनाक मोड़
पुलिस जांच में सामने आया कि दीपिका का आरोप था कि उसका पति मनोज शर्मा आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान दीपिका की पहचान देवेश नामक व्यक्ति से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दीपिका ने अपने पति के व्यवहार के बारे में देवेश को बताया, जिसके बाद तीनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

पढ़ें- Kota News: रिटायर्ड फौजी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश; पूछताछ में कबूला राज
 
हत्या के बाद सामान्य मौत का बनाया गया दृश्य
शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के अनुसार हत्या के बाद आरोपियों ने इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की। उन्होंने मृतक को पलंग पर लिटा दिया, ताकि मामला स्वाभाविक मौत जैसा लगे और फिर मौके से फरार हो गए। हालांकि मृतक के पिता के संदेह के चलते पुलिस ने गहराई से जांच की और सच्चाई सामने आ गई।
 
तीनों आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपिका और विष्णु सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया, जबकि देवेश शर्मा को हिंडौन सिटी से पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें