फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: दो मकानों में सोफे और पंखे के ऊपर देखा गया कोबरा सांप, घर के सदस्य दहशत से निकले बाहर

Sat, 28 Jun 2025 06:22 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

राजस्थान के कोटा जिले में दो अलग-अलग इलाकों के मकानों में सांप घुसने की घटना सामने आई है। दोनों जगहों पर पहुंचकर रेस्क्यूर ने दोनों सांप का रेस्क्यू किया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। एक जगह पर मकान में छत के टीन शेड के सहारे एक ब्लैक कोबरा सीलिंग फैन में देखा गया तो वहीं दूसरी तरफ बजरंग नगर में कोबरा सांप फ्रिज के पास लगे सोफे के आसपास देखा गया है।

रेस्क्यूर रॉकी डैनियल ने बताया कि कंसुआं इलाके में ब्लैक कोबरा सांप सीलिंग फैन की एंगल पर लटका हुआ था। सांप को देख परिवार के लोग मकान छोड़कर बाहर जाकर खडे़ हो गए। सूचना मिलने के बाद सहयोगी गिरीश श्रृंगी की मदद से 4 फीट लंबे कोबरा सांप को 10 मिनट में पकड़ा और सुरक्षित जंगल में रिलीज किया। सांप के पकड़े जाने के बाद मकान में रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली।

पढ़ें: मुंह बोली बहन के साथ तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 137 किलो डोडा चूरा पकड़ा; ऐसे हुई कार्रवाई

वहीं दूसरी तरफ स्नैक केचर गोविंद शर्मा ने बताया कि बजरंग नगर गणेशपुरी धाम कॉलोनी के मकान में कोबरा सांप घुस गया। सांप फ्रिज के पास लगे सोफे के आसपास देखा गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर करीब 5 फीट लंबे कोबरा सांप का रेस्क्यू किया गया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है। गोविंद शर्मा ने बताया कि कोबरा सांप काफी जगहरीला होता है जिसको पकड़ने के लिए 20 मिनट का समय लगा है।

रेस्क्यूर ने बताया कि बारिश के दिनों में सांप बिलो में पानी भरने से बाहर निकल जाते है और सूखी व सुरक्षित जगह चले जाते है। इस कारण से सांप अधिकतर घरों से निकलते है। सांप चूहों का शिकर करने के लिए आबादी वाले क्षेत्र में आ जाते है। खासतौर पर बारिश के दिनों में फालतू के कबाड़ को घर से दूर रखें। रात के समय बाहर जाए तो जूते पहनकर निकले, टोर्च की सहायता ले। सांप दिखने पर उसे मारे नही रेस्क्यूर को कॉल करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें