फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: चंबल फर्टिलाइजर के प्लांट से अमोनिया का रिसाव, छह बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक को कोटा रैफर किया

Sat, 15 Feb 2025 03:05 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र के गढ़ेपान में चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड फैक्ट्री से अमोनिया गैस के रिसाव के कारण स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिससे छह बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बेहोश हुए बच्चों को सीएफसीएल परिसर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक बच्ची को गंभीर हालत में कोटा के अस्पताल रैफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के पास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में घटना के समय बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। अमोनिया गैस के संपर्क में आने के बाद बच्चों को घुटन और सांस लेने में कठिनाई महसूस होने लगी। स्कूल स्टाफ ने तुरंत बच्चों को संभाला और उनके परिजनों को सूचना दी।

डीएसपी राजेश ढाका ने बताया कि स्कूल की कुछ छात्राएं पानी भरने के लिए स्कूल परिसर से बाहर गई थीं, जहां गैस रिसाव की चपेट में आने से उन्हें घुटन महसूस हुई। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोटा जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फैक्ट्री प्रबंधन को जब गैस रिसाव से बच्चों के प्रभावित होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल गैस रिलीज को कम किया।

अमोनिया गैस रिसाव की इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। वे इस मामले की विस्तृत जांच और फैक्ट्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें