फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota Video: टीम इंडिया की जीत पर कोचिंग छात्रों ने सड़क पर मचाया उत्पात, बैरिकेड को रोड पर गिराकर की तोड़फोड़

Mon, 10 Mar 2025 07:31 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

बीते दिन दुबई में हुई आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर देश को जश्न में डूबा दिया। वहीं, दूसरी ओर जश्न और जोश के उत्पात और तोड़फोड़ भी देखने को मिली। कोटा में जीत के जश्न पर हजारों स्टूडेंट्स अपने हॉस्टल से बाहर निकले और भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

शहर के कोरल पार्क कोचिंग इलाके में हजारों की तादाद में स्टूडेंट अपने-अपने हॉस्टलों से निकलकर सड़कों पर आ गए और हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाए। निर्मल पार्क कोचिंग एरिया में गली-गली में करीब दो घंटे तक शोर शराबा और हंगामा होता रहा। स्टूडेंट्स ने दुकानों के बाहर लगे बैनर, पोस्टर फाड़ दिए और जमकर उत्पात मचाया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई कोचिंग स्टूडेंट्स सड़क पर रखे हुए बैरिकेड पर बैठ गए और बीच सड़क पर घूमाते रहे। हजारों की तादाद में आए स्टूडेंट्स ने काफी देर तक हंगामा किया। साथ ही दुकानों के शटर पर भी डंडे मार और हॉस्टलों के बाहर हंगामा करते हुए निकले। वहीं, निर्माणाधीन हॉस्टल के बाहर रखे ग्रेनाइट को भी इन स्टूडेंट ने गिरा कर तोड़ दिया। इसी बीच छात्रों को रोक रहे सिक्योरिटी गार्ड के साथ इन छात्रों ने मारपीट कर दी। सड़क से गुजर रही कार के ऊपर भी झूम गए। जहां स्टूडेंट एक साथ इकट्ठे हुए वहां बोरखेड़ा थाने की पुलिस चौकी भी बनी हुई थी। बोरखेड़ा थाना पुलिस की दो गाड़ियां जब इस इलाके में आई तब इन स्टूडेंट्स को समझा कर हॉस्टलों में रवाना किया।

टीम इंडिया के जीतने के बाद यह इलाके के सभी स्टूडेंट अपने अपने हॉस्टलों से बाहर आ गए और हंगाम करते हुए तोड़फोड़ कर दी। कोरल कोचिंग इलाके के हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि इंडिया की जीत के बाद यहां रह रहे सभी बच्चों में जश्न का माहौल था। यह सभी एक साथ इकट्ठे होकर इलाके में घूम रहे थे। इंडिया की जीत का एक उत्साह इन बच्चों में नजर आया। हालांकि, ऐसा कोई माहौल इन बच्चों ने खराब नहीं किया। इलाके में घूम कर सभी अपने हॉस्टल में चले गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें