फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, एनसीसी के छोटे प्लेन और पेट्रोल पंप पर मंडराया खतरा; जानें

Thu, 24 Apr 2025 06:57 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

कोटा जिले में एयरपोर्ट परिसर के अंदर गुरूवार को भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की करीब 15 से अधिक दमकलें मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए बडे़ से एरिया में पहुंच गई। जिसको बुझाने के काफी प्रयास विभाग की दमकल को करने पड़े। हालांकि आग को बुझाने में दमकलो को 1 से अधिक घंटे तक का समय लग गया। इस पूरी घटना में राहत की बात ये रही कोई जनहानी नहीं हुई है।

निगम के चीफ फायर अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि आग पहले छोटे से हिस्से में लगी थी, लेकिन वो बढ़ते बढ़ते काफी एरिया में फैल गई। जिससे करीब 10 से 12 फीट तक आग की लपटें उठने लगी। वहीं जिस जगह आग लगी उसी एयरपोर्ट की बाउंड्री से सटा पेट्रोल पंप भी बना हुआ था। ऐसे में आग को बुझाने के प्रयास पहले बाउंड्री के पास से किया गया, ताकि आग की लपटें पेट्रोल पंप तक न पहुंच सके। वहीं कुछ देर के लिए पेट्रोल पंप को भी बंद करना पड़ा ताकि अग्निशमन विभाग की दमकलों को आग बुझाने में परेशानी न हो।

पढ़ें: खून से सना नजारा, जले हुए गद्दे...भीलवाड़ा में गार्ड की हत्या के बाद आरोपी के घर मिले दो और शव    

वहीं एयरपोर्ट परिसर के अंदर ही एनसीसी का कैंप भी बना हुआ है। जहां पर एक छोटा प्लेन भी खड़ा था। आग की लपटें कैंप के पास तक भी पहुंच गई थी। जिसके बाद प्लेन को वहां से हटाने की कोशिशे लगातार की गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने प्लेन को साइड में किया, जिससे दमकलें घटनास्थल तक पहुंच पाई। आग को बुझाने के लिए कोटा उत्तर, दक्षिण और चंबल फर्टिलाइजर से दमकलें मौके पर पहुंची थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें