फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News : पार्षद और स्कूल संचालक के बीच विवाद के मामले में एसपी को ज्ञापन सौंपा, शीघ्र कार्रवाई की मांग

Fri, 24 Jan 2025 06:54 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

करौली नगर परिषद के पार्षद और एक निजी विद्यालय संचालक के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर नगर परिषद के पार्षद दशरथ गुर्जर और समाज के अन्य लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और आरोपी स्कूल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले के अनुसार दो दिन पहले हिंडौन दरवाजा क्षेत्र में एक निजी विद्यालय संचालक और पार्षद दशरथ गुर्जर के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। यह झगड़ा बढ़कर मारपीट में बदल गया। जिस पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ करौली कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

घटना से नाराज पार्षद और उनके समर्थकों ने पहले गुरुवार को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद शुक्रवार को 132 केवी जीएसएस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और निजी विद्यालय संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्दी ही कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस ने दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर तथ्यों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें