फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News : घर में घुसकर आरोपियों ने युवक पर चाकुओं से किया प्राणघातक हमला, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Updated Wed, 24 Sep 2025 10:49 PM IST

करौली जिले के शिकारगंज चौराहे के पास मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि घर में सो रहे एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। छत के रास्ते घर में घुसे हमलावरों ने सो रहे युवक को अचानक दबोच लिया और चाकू से गले पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत जिला अस्पताल करौली में भर्ती कराया।

घायल युवक की पहचान पवन शर्मा पुत्र मोहन शर्मा, निवासी शिकारगंज क्षेत्र, करौली के रूप में हुई है। वह मंडरायल पंचायत समिति में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें- बच्चे मन के सच्चे: शिक्षा मंत्री के सामने विद्यार्थियों ने खोली MDM की पोल, अध्यापक करते रहे चुप रहने के इशारे

पुलिस को युवक के घर पर खून से सना चाकू, फेवी क्विक और अन्य सामान बरामद हुआ है। परिजनों ने इस संबंध में हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

ये भी पढ़ें- एसआई भर्ती-2021 लीक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग अटकी


 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें