फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: कैबिनेट मंत्री जोगाराम बोले- कांग्रेस ढोंग करके संविधान बचाने की बात करती है, जनता सब जानती है

Fri, 27 Jun 2025 03:01 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल जोधपुर प्रवास पर रहे। उन्होंने सर्किट हाउस में आमजन से मुलाकात की और जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स संघर्ष समिति के सदस्यों ने भी उनसे मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। समिति पिछले 45 दिनों से धरने पर बैठी है।

मीडिया से बातचीत में जोगाराम पटेल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस जिस आंतरिक कलह और लोकतंत्रहीनता के लिए जानी जाती है, वह आज भी उसी राह पर चल रही है। इस पार्टी ने हमेशा संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ किया है। धारा 370 से लेकर आपातकाल तक कांग्रेस का इतिहास संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का रहा है। 

ये भी पढ़ें:  छह महीने में खाद्य पदार्थों के 36 सैंपल घटिया क्वालिटी के और 13 अनसेफ, जानिए क्या खराब खा रहे आप

उन्होंने आरोप लगाया कि 'कांग्रेस ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का प्रयास किया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर अंकुश लगाने की कोशिश की और हजारों जनप्रतिनिधियों को बिना वजह जेलों में डाला। यहां तक कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी उचित सम्मान नहीं दिया और उन्हें निर्वाचित नहीं होने दिया'। वही कांग्रेस आज संविधान बचाने के नाम पर प्रोपेगेंडा फैला रही है, लेकिन जनता सब समझ रही है और अब उनके झूठे ढोंग में नहीं आने वाली है। कांग्रेस को यह आत्ममंथन करना चाहिए कि एक समय पंचायत से लेकर संसद तक उसका वर्चस्व था, जो अब खत्म होता जा रहा है। मंत्री पटेल ने उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही असली मायनों में संविधान की रक्षक है, जो पूरी निष्ठा के साथ संवैधानिक मर्यादाओं के अनुसार कार्य करती है। कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है। जनता इस अंतर को भलीभांति पहचान चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें