फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: सीजफायर के उल्लंघन के बाद हमें सतर्क रहने की आवश्यकता, मीडिया से बातचीत में बोले गजेंद्र शेखावत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Sun, 11 May 2025 12:59 PM IST

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज अपने जोधपुर प्रवास के दौरान अटल सेवा केंद्र में चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की इस बैठक में मिलिट्री हॉस्पिटल, एम्स, एसएन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ चर्चा हुई।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरीके से सीजफायर का उल्लंघन हुआ है, हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है अपनी सारी तैयारी को युद्ध की स्थिति में जिस तरीके से होनी चाहिए उसके अनुरूप चौकस रखने की आवश्यकता है। 

ये भी पढ़ें: Barmer News: रात में सायरन की गूंज के साथ फिर हुआ ब्लैक आउट, जिला कलेक्टर ने सुरक्षा कारणों से दिए आदेश

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में लगातार बैठकें की जा रही हैं। जोधपुर में फलौदी, जैसलमेर और बाड़मेर में बैठक कर जिला प्रशासन और अन्य संस्थाओं के साथ बातचीत की गई है। सीमा जनकल्याण समिति के समूह सेवकों के साथ भी बैठक की है। 

शेखावत ने बताया कि कल जोधपुर जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में यह विषय सामने आया कि आपातकालीन स्थिति में हमारे पास मौजूद विभिन्न अस्पताल जैसे एसएन मेडिकल कॉलेज, एम्स, रेलवे अस्पताल और मिलिट्री अस्पताल किस तरह से एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। इसी विषय पर आज बैठक बुलाई गई।

बैठक में यह तय किया गया कि जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में चारों अस्पतालों के प्रमुखों के साथ एक एसओपी तैयार किया जाएगा, जिसमें यह निर्धारित किया जाएगा कि आपातकालीन स्थिति में किस अस्पताल में किस प्रकार के मरीज भेजे जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें