फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: मधुमक्खियां आईं तो अर्थी छोड़ भागे लोग, दो घंटे बाद किया अंतिम संस्कार, सामने आया वीडियो

Wed, 23 Apr 2025 08:56 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

जोधपुर ग्रामीण में खिनदाखोर के देवराज नगर में मधुमक्खियां ने शव यात्रा पर हमला कर दिया। हांडी से निकले धुंआ से मधुमक्खियां उड़ने लगी और उन्होंने शव यात्रा में जा रहे लोगों पर हमला कर दिया, जिससे एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण एक युवक का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।

मधुमक्खियां के हमले के बाद मची अपरा-तफरी से बचने के लिए लोगों ने मच्छरदानियों और पॉलिथीन की मदद से खुद को बचाया। पॉलिथीन से शरीर को कवर करने के बाद लोग इधर-उधर भागते भी दिखे। दो घंटे के बाद स्थिति सामान्य होने पर युवक का अंतिम संस्कार किया गया था, युवक का देहांत मंगलवार को हो गया था।

यह भी पढ़ें: हाजी सलमान चिश्ती ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, बताया संपूर्ण मानवता पर हमला

खिनदाखोर देवराज नगर निवासी देवी सिंह बकरी चराने और खेती-बाड़ी का काम करता था। गर्मी के चलते देवी सिंह तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसका आज अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव यात्रा श्मशान घाट पहुंची वहां हांडी से निकल रहे धुएं से मधुमक्खियां उग्र हो गई और मधुमक्खियां ने शव यात्रा में शामिल कई लोगों को डंक मारे, जिसके चलते और लोग इधर-उधर भागने लगे।

यह भी पढ़ें: तीन थानों का वांछित बदमाश गिरफ्तार, जेल में बंद साथियों की दुश्मनी का बदला लेने की फिराक में था

मधुमक्खियां के हमले से बचने के लिए लोग पास के रामदेव मंदिर में गए जहां मौजूद नर्सिंग कर्मी ने उन्हें मच्छरदानी उपलब्ध करवाई। वहीं, कुछ लोगों ने पॉलिथीन से शरीर को ढककर खुद का बचाव किया। आखिरकार दो घंटे बाद मधुमक्खियां के शांत होने पर ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने बताया कि देवी सिंह पशुपालन और खेती-बाड़ी का काम करता था तेज गर्मी के चलते देवी सिंह की मंगलवार को मौत हुई थी और आज उसका अंतिम संस्कार किया गया इस समय मधुमक्खियां ने हमला किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें