फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जोधपुर पहुंचे MS बिट्टा, देश की एकता-अखंडता पर दिया जोर; लेह-लद्दाख की हिंसक घटनाओं पर भी बोले

Tue, 30 Sep 2025 07:38 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एम.एस. बिट्टा सोमवार को जोधपुर दौरे पर रहे। बिलाड़ा रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान पर मुखर होकर अपनी बात रखी। 
 
लेह-लद्दाख घटनाक्रम पर जताई चिंता
हाल ही में लेह-लद्दाख में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर एम.एस. बिट्टा ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीयता का भाव देश के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि मेरा लद्दाख, मेरा पंजाब, मेरा राजस्थान कहना गलत है। हमें कहना चाहिए- मेरा हिंदुस्तान, मेरा भारत और मेरा वंदे मातरम। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय एकता ही सर्वोपरि होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: दशहरे के बाद खत्म होगा राजे का 'वनवास'! कैबिनेट फेरबदल और बड़ी भूमिका को लेकर कयास तेज
 
एशिया कप जीत को बताया स्वाभिमान की जीत
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। बिट्टा ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को पहले भी मुंहतोड़ जवाब दिया है और इस बार मैदान में भी करारा जवाब मिला। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी नेताओं से ट्रॉफी न लेकर अपने स्वाभिमान का परिचय दिया। पाकिस्तान टीम को खुद ट्रॉफी उठाकर ले जानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह केवल खेल की जीत नहीं, बल्कि भारत के आत्मसम्मान और गौरव की जीत है।
 
‘वंदे मातरम’ की भावना पर बल
एम.एस. बिट्टा ने लोगों से जाति, धर्म, भाषा और प्रांत के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है ‘वंदे मातरम’ की भावना को आत्मसात करने की, न कि प्रांतीयता और संकीर्ण राजनीति में उलझने की।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: पुलिस हिरासत में युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, उदयपुर सांसद ने की न्यायिक जांच की मांग

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें