फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर बनाई रोटियां और गाए गीत

Fri, 11 Apr 2025 12:41 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

महिला कांग्रेस की तरफ से आज जोधपुर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कलेक्ट्रेट के सामने इस प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं इकट्ठे हुईं और नीम के पेड़ के नीचे बैठकर रोटियां बनाईं। चूल्हे के धुएं से आंखें पोंछती महिलाओं ने कहा कि गैस के सिलेंडरों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। दाल-रोटी मुश्किल हो गई, गैस की कीमत डबल हो गई,आम जनत त्रस्त है, सरकार को क्या मलाल है कुछ इस तरह के नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर महिलाएं इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। 

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: चूड़ी गोदाम और केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एयर फोर्स और मिलिट्री की दमकलों से भी मांगी मदद

महिलाओं का कहना था कि गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। महिलाओं के इस प्रदर्शन में भोपालगढ़ विधायक गीता देवी, पूर्व विधायक मनीष पवार, जोधपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजयलक्ष्मी पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल इन महिलाओं ने कहा कि उन्हें आस थी कि इस महंगाई से राहत मिलेगी लेकिन जिस तरीके से बढ़ती महंगाई के बीच गैस के सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं, उसने उन्हें फिर से इस धुएं के आगोश में धकेल दिया है। महिलाओं के इस प्रदर्शन को देखकर सड़क से निकलने वाला हर व्यक्ति उनकी तरफ देख रहा था और उनके हाथों की तख्तियां पढ़ रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें