फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: मॉक ड्रिल के लिए जोधपुर प्रशासन की तैयारियां पूरी, कलेक्टर ने लोगों से की सहयोग की अपील

Tue, 06 May 2025 04:08 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

भारत सरकार ने हाल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमावर्ती जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत जोधपुर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिविल डिफेंस विभाग ने अपने सभी उपकरणों की जांच कर ली है और निर्धारित तिथि पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह मॉक ड्रिल 7 तारीख को की जाएगी, इस दौरान पूरे शहर में सायरन बजाए जाएंगे और मॉक ड्रिल के माध्यम से नागरिकों को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा।

इसके साथ ही ब्लैक आउट को लेकर भी तैयारी की जा रही है। ड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस के 400 वॉलिंटियर अलग-अलग गुटों में शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे कि सायरन बजने पर उन्हें क्या करना चाहिए, कैसे सुरक्षित स्थान पर जाना है और किस प्रकार सावधानी बरतनी है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: बॉर्डर जिलों बाड़मेर, जैसलमेर और गंगानगर सहित यहां होगी मॉक ड्रिल, 27 शहरों के नाम शामिल

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को ब्रीफ कर दिया है। इनमें पुलिस, एम्बुलेंस सेवा, खाद्य आपूर्ति, फायर ब्रिगेड सहित अन्य आवश्यक सेवाएं शामिल हैं। इन सभी विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि मॉक ड्रिल के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल केवल एक अभ्यास है। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति के लिए नागरिकों को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि इस ड्रिल को गंभीरता से लें, पैनिक न हों और सरकारी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करें ताकि हम सभी मिलकर किसी भी आपदा का सामना कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें