फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: गहलोत को निशाने पर लेते हुए बोले मदन दिलावर- ऐसा निष्ठुर जनप्रतिनिधि आज तक नहीं देखा

Thu, 16 Oct 2025 09:49 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जोधपुर के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने उन्हें निशाने पर लिया है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने निष्ठुरता की सारी सीमाएं लांघ दी हैं।

मदन दिलावर ने बताया कि बीते भीषण हादसे के दौरान माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, संबंधित लोगों से बातचीत की और ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सभी मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने सभी चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी मरीजों को सर्वोत्तम इलाज मिले।

ये भी पढ़ें: Nagaur News: हनुमान बेनीवाल का दिवाली पर नागौर को तोहफा, 5.53 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

मदन दिलावर ने कहा कि मुझे दुख इस बात का है कि इतने बड़े हादसे के बाद भी अशोक गहलोत जी राजनीति में लगे रहे, जबकि इस समय लोगों को सांत्वना और समर्थन देने की आवश्यकता थी। मैंने ऐसा निष्ठुरता दिखाने वाला जनप्रतिनिधि और पूर्व मुख्यमंत्री नहीं देखा।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में उनका सारा ध्यान अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य पर है और उन्हें जल्द स्वस्थ करके उनके घर भेजा जाएगा। साथ ही प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

अंता चुनाव में उम्मीदवार घोषित न किए जाने के सवाल पर मदन दिलावर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उचित समय पर उम्मीदवार घोषित करेगी और अंता में पार्टी की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी रही है और इस बार भी ऐसा ही किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें