फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिहार चुनाव में किया जीत का दावा, कही यह बात

Thu, 10 Jul 2025 06:08 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैसे कोई बच्चा अपने माता-पिता के बिना नहीं बढ़ सकता, वैसे ही शिष्य भी गुरु के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। ज्ञान की प्राप्ति गुरु के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि महात्माओं ने भी पहले गुरु को माना है। कबीरदास ने कहा था- गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय, बलिहारी गुरु आपनो, गोविंद दियो बताए। यह हमारे दर्शन की आत्मा है और यही गुरु की महिमा है।

ये भी पढ़ें:  बासनपीर गांव में दो समुदायों के बीच झड़प, छतरी बनवा रहे लोगों पर पत्थर बरसाए, दो घायल

गुर्जर कमेटी पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनशील है और सभी पक्षों से सुझाव लेकर ऐसा फैसला लिया जाएगा जिससे सामाजिक समरसता बनी रहे। बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एक विषय चला है एसएआर (SAR) का। वोटर लिस्ट का पुनः निरीक्षण कांग्रेस के शासन में भी हुआ था। आज वे इसका विरोध कर रहे हैं, जबकि उस समय भी दस्तावेज मांगे गए थे। अगर कोई एक दस्तावेज देना हो, तो दिया जा सकता है। इसे अनावश्यक रूप से मुद्दा न बनाएं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार ने जो विकास और सुशासन दिया है, उसके आधार पर भाजपा एनडीए के सहयोग से नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव जीतने जा रही है। भाजपा बहुत मजबूती से सामने आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें