फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं जनप्रतिनिधि- गजेंद्र शेखावत

Sun, 18 May 2025 02:44 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश भर में सैनिकों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए एक विशेष आयोजन हो रहा है, जिसके अंतर्गत पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह आयोजन राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से हो रहा है।

रविवार को सड़क मार्ग से जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने अपने निवास स्थान पर जनसुनवाई की और आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेता जसवंत सिंह इंदा, केरू प्रधान अनुश्री पूनिया सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मंत्री शेखावत ने शाम को जालौरी गेट से निकलने वाली तिरंगा यात्रा में भाग लेने की जानकारी देते हुए कहा कि वे इस आयोजन से जुड़कर खुद भी गर्व महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा और इस अभियान ने देशवासियों में एक नया जोश भर दिया है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनता अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही है और सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट कर रही है।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: अब सिर्फ पीओके पर होगी बात- मंत्री जोगाराम पटेल का बयान, पेयजल आपूर्ति के लिए प्लान तैयार

शेखावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर आ रहे हैं, जो पूरे राजस्थान के लिए गर्व की बात है। इस दौरान देशभर के 100 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण किया जाएगा और सैनिकों के सम्मान में भी विशेष आयोजन होगा।

पहलगाम में हुई घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि घटना के एक-दो दिन तक पर्यटन पर असर जरूर पड़ा, लेकिन अब सब कुछ सामान्य हो चुका है और पर्यटन गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। अंत में उन्होंने कहा कि देश अब विकास के एक नए युग की ओर बढ़ रहा है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें